फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen removed the procession

कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congressmen removed the procession
कालसी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर क्षेत्र के 38 गांवों को एमडीडीए में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालसी गेट से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालकर सरकार के इस निर्णय पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने निर्णय पर रोक लगाने की मांग पर तहसीलदार एसपी उनियाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संजय जैन ने कहा कि सरकार का यह निर्णय जौनसार बावर की जनता को परेशान करने वाला और जन विरोधी है। पहले ही क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। वहीं, अब लोगों को छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के लिए भी नक्शा पास कराना होगा। इसके लिए उन्हें देहरादून की दौड़ लगानी होगी। यदि सरकार को क्षेत्र का समुचित विकास करना है तो पहले यहां पर छोटी-छोटी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए। कहा कि यदि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती तो लोगों को जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कालसी सरदार सिंह तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता निराला, रेखा चौधरी, श्याम दत्त वर्मा, संसार सिंह तोमर, सफदर अली, मामू खान, उमा दत्त जोशी, साधु राम, अरुण चौहान, बर्फ सिंह, सुरेश अग्रवाल, रमेश खन्ना, हर्षुल शर्मा, मायाराम तोमर, शमशेर सिंह, मातवर सिंह पंवार, सचिन जोशी, रणवीर सिंह, गीता सिंह, सुनीता तोमर, गजेंद्र सिंह, अतर सिंह टम्टा, जयपाल सिंह तोमर, वीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गोशाला, छानी के लिए भी पास कराना होगा नक्शा
साहिया। क्षेत्र के गांवों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में शामिल किए जाने के विरोध में साहिया के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जौनसार बावर विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। जहां के अधिकांश लोग आज भी आजीविका के लिए कृषि और मजदूरी पर निर्भर हैं। यदि क्षेत्र को एमडीडीए में शामिल किया जाता है तो लोगों को गोशाला, छानी बनाने तक के लिए नक्शा पास कराना होगा, जिसमें अतिरिक्त धनराशि व्यय होगी। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन भेजने वालों में शूरवीर, नरेंद्र, श्याम नाथ, दीवान सिंह, अर्जुन सिंह, चमननाथ, कृपाल सिंह, टीकम सिंह, सागर आनंद, अजब सिंह, राजेंद्र राय, दिनेश आजाद, मुकेश, संतू, राकेश सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed