फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen gathered to make the rally a success

मसूरी में कांग्रेस की हुई बैठक, राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यक्रताओं से दून पहुंचने का आह्ववान

Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen gathered to make the rally a success
मसूरी में कांग्रेस की हुई बैठक, राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यक्रताओं से दून पहुंच? - फोटो : MUSSOORIE
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बृहस्पतिवार को देहरादून में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में मसूरी कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में एआईसीसी द्वारा मसूरी विधानसभा के लिए बनाए गए प्रभारी सुमेश गुप्ता ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्ट्राचार से जनता त्रस्त है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत से किसानों में आक्रोश है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली से झूठ का पिटारा लेकर चले हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा मसूरी विधानसभा के लिए बनाए गए प्रभारी मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि रैली में 1971 युद्ध के पूर्व सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल , पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल, उत्तराखंड युथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमेन्द्र सिंह बोहरा (सुशांत), सभासद जसबीर कौर, विनोद सेमवाल, प्रताप पंवार, राजीव अग्रवाल, भगवती सकलानी, भगवान सिंह धनाई, सुशील अग्रवाल केदार सिंह चौहान, भगवती कुकरेती, मुकेश राव ,लक्ष्मण सिंह,सरफराज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed