फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen demonstrated in DM office

Dehradun News: कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया

Tue, 19 Dec 2023 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated in DM office

विज्ञापन
नगर निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की



नए वार्डों को टैक्स के दायरे में लाने का विरोध भी किया

नगर निगम में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप और नए वार्डों को टैक्स के दायरे में लाने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि अव्यवस्थाएं और भ्रष्टाचार दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाए जाने की मांग भी की।

सोमवार को कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। वहां से महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में नगर निगम के प्रशासक जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन किया। पुलिस ने डीएम कार्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोका, लेकिन कार्यकर्ता गेट को जबरन खोलकर नारेबाजी करते हुए अंदर प्रवेश कर गए। नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठ गए। डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य कभी न खत्म होने वाली परियोजना की तरह हो गए हैं। कहीं सड़क तो कहीं नालियां खुदी पड़ी है। कहीं सीवर लाइन के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं।
विज्ञापन




कहा कि नालियों और सड़कों की सफाई व्यवस्था ठप है। निगम कार्यालय में भ्रष्टाचार है। वहां अपने कामों के लिए आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कहा कि मलिन बस्तियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया कांग्रेस शासन में शुरू की गई थी, जिसे रोक दिया गया है। कहा कि नगर निगम के 40 नए वार्डों को निगम क्षेत्रों में शामिल करते हुए आश्वासन दिया गया था कि शुरू के 10 वर्षों में उन पर टैक्स नहीं लगाया जाएगा। लेकिन अब वादाखिलाफी करते हुए टैक्स लगाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, सोनिया आनंद, सुनीता प्रकाश, आशा मनोरमा शर्मा, कमला रावत, आलोक मेहता, अभिषेक तिवारी, शहजाद अंसारी, हेमंत उप्रेती, संजय गौतम और राजेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed