फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers raised slogans against the government

Dehradun News: कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

Sun, 01 Sep 2024 04:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Congress workers raised slogans against the government
Iराज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का किया विरोधI
विज्ञापन




राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एश्लेहॉल पर पहुंचे।



गोगी ने कहा कि रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया, राजधानी में आईएसबीटी जैसी व्यस्त जगह में और पुलिस चौकी के एकदम पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना हुई। अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आयी। आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष पर है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी भाजपा नेता ही शामिल थे। जब सत्ताधारी भाजपा के नेता ही ऐसे मामलों में लिप्त हैं तो अन्य अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का शासन-प्रशासन, पुलिस और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दौड़ में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान राजेश पुंडीर, डॉ. अरुण रतूडी, गगन सिंह, शकील मंसूरी, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, महबूब इस्लाम, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी देवभूमि में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों व भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई घटनाओं से यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है। यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed