फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers protested against the ban imposed on

Dehradun News: जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक को हटाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the ban imposed on
Iकांग्रेस का आरोप- लोगों की जमीन को नदी, नाले, खाले आदि की बताकर विक्रय की प्रक्रिया रोकी गईI
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर और हरबर्टपुर के कई क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई गई पाबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन के विरोध में नारेबजी कर इसे आम जनता को परेशान करने वाली प्रक्रिया बताया।


प्रदर्शनकारियाें का नेतृत्व कर रहे हरबर्टपुर कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने कहा कि विवेक विहार, एनफील्ड ग्रांट, दिनकर विहार, लाइन जीवनगढ़ आदि क्षेत्रों में लोग 30-40 साल से स्थाई आवास बनाकर रह रहे हैं। काफी लोगों के पास भूमि के कागजात भी हैं। यह कागजात दाखिल खारिज की प्रक्रिया से होते हुए उनके नाम हुए हैं। बावजूद सरकार और प्रशासन ने जमीनों को धारा 132 के तहत आने वाली नदी, नाले, खाले व ढांग आदि की बताकर विक्रय की प्रक्रिया पर रोक लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल रोक हटाते हुए लोगों को राहत देनी चाहिए। उधर, पार्टी के पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि एक ओर सरकार जरूरतमंद लोगों को आवासीय योजना के तहत मकान बनाकर दे रही है दूसरी तरफ लोगों से उनके घर-मकान छीने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित किया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, विकास शर्मा, जितेंद्र रावत, बीना शर्मा, बीना चौहान, कितेश जायसवाल, पम्मी देवी, इलम चंद मुल्तानी, अभिषेक चौहान, राजीव शर्मा, डाॅ. सुभाष चंदेल, अनस मुनीर, भरत नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed