फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress workers celebrated after kishore upadhyay dismissed

किशोर उपाध्याय को अध्यक्ष से हटाने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Sat, 06 May 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 May 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
congress workers celebrated after kishore upadhyay dismissed
किशोर उपाध्याय - फोटो : amar ujala

कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को हटाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र सचिव और निष्कासित नेता सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में मिठाई बांट खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत करते हुए उनका पुरजोर समर्थन किया।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाई खुशी

congress workers celebrated after kishore upadhyay dismissed

कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। इससे पूर्व नगर अध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता और विकास साह के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई।

उन्होंने समीक्षा बैठकों के दौरान पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात भी नहीं सुनी गई। संगठन हित की बात न सुनकर उल्टे कार्यकर्ताओं का निष्कासन किया जा रहा था। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी किशोर को असफल अध्यक्ष करार दिया गया और प्रदेश के कद्दावर नेता बेहद सरल स्वभाव के प्रीतम सिंह को प्रदेश की कमान सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed