राहुल गांधी की रैली से लौट रही कांग्रेसियों की बस पलटी, नौ कार्यकर्ता हुए घायल, दो की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से शनिवार देर रात को राहुल गांधी की रैली से लौटकर आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस पलट गई, जिसमें नौ कार्यकर्ता घायल हो गए। इनमें एक किशोरी भी है। दूसरे वाहन से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घायलों को सरकारी भर्ती कराया है।
रामनगर-नैनीताल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस देहरादून से लौटकर रामनगर जा रही थी, भूतपुरी मार्ग पर फीका नदी के पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई, जिससे बस में चीखपुकार मच गई।
पीछे से आ रहे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने वाहन रोककर घायलों को निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे में रामसिंह (55), लक्ष्मण (45), साबिया (18), अनुज पटवाल (24), प्रताप सिंह (33), सुरेंद्र सिंह (40), विक्रम (19), राकेश (21), डूंगर (48) घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में ईएमओ डॉ. पुनीत चौहान ने बताया कि राम सिंह और लक्ष्मण सिंह की पसलियां टूट गई, जिन्हें गंभीर हालत में काशीपुर के सरकार अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया कि शेष घायलों को उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।