फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers angry over the lack of repair of shabby roads

जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने पर भड़के कांग्रेसी

Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress workers angry over the lack of repair of shabby roads
शहर की विभिन्न सड़कों की मरम्मत न होने से नाराज कांग्रेसियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कांग्रेसियों ने जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोनिवि अधिशासी अभियंता निर्माण खंड के कार्यालय में एकत्र हुए। जहां सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि डालनवाला इंदर रोड पर वर्तमान में केसी ड्रेन का निर्माण चल रहा है, जिसे बनाने का कोई भी फायदा नहीं हो रहा है। कहा कि इस नाले का पानी ओवर फ्लो होकर संजय कॉलोनी, प्रीतम रोड, इंदर रोड आदि बस्तियों में घरों में घुस रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि कई बार सड़कों व नालों के निर्माण के लिए लोनिवि को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अभी तक मामले में कुछ नहीं हो पाया है। सड़कों पर गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। मांग की कि इंदर रोड, न्यू रोड, धामावाला, तेगबहादुर रोड, पटेल रोड, डिस्पेंसरी रोड, सुभाष रोड, आराघर, राजपुर रोड आदि क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण पूर्ण रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डॉ. बिजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, उदय वीर, राजेन्द्र खन्ना, निखिल कुमार, देवेंद्र कौर, बलराज भांबरी, इमराना परवीन, जहांगीर खान, तेजेन्द्र कौर, दानिश कुरेशी, वसीम अहमद, यूनुस शेख, विकास नेगी, नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed