फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress will win uttarakhand assembly election 2017

2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचमः किशोर उपाध्याय

Wed, 22 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
congress will win uttarakhand assembly election 2017
किशोर उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम हुआ जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


इस मौके पर पार्र्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय के दो साल के कार्यकाल को बेहतरीन बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने अनेक राजनीतिक उपलब्धियां हासिल की है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में राज्य में पार्टी की सकारात्मक छवि बनाते हुए विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव सहित राज्यसभा सीट पर विजय हासिल की। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर दो  उपवास और धरना प्रदर्शन किया गया जिसने केंद्र का ध्यान राज्य की ज्वलंत समस्याओं की ओर खींचा। चाहे काले धन का मामला हो, या फिर किसानों की समस्याओं का समाधान। सब मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष ने उचित फोरम पर प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने सभी धार्मिक पर्वों पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सर्वधर्म समभाव का संदेश देने का भी कार्य किया। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी सदस्यता अभियान को भी नई गति मिली तथा उन्होंने पूरे राज्य में भ्रमण कर विधानसभावार बैठकों का आयोजन कर आमजन को पार्टी से जोड़ने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया है।

सियासी संकट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष की अगुवाई में ‘लोकतंत्र बचाओ - उत्तराखंड बचाओ’ पद यात्राओं तथा मशाल जुलूस यात्राओं का आयोजन कर राज्य में पुन: कांग्रेस की सत्ता वापसी का मार्ग प्रशस्त किया। प्रदेश अध्यक्ष के लंबे अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिल रहा है।


उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में राज्य के चहुंमुखी विकास और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed