फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress will win in up and uttarakhand said raj babbar

यूपी-उत्तराखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार: बब्बर

Mon, 26 Dec 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, झबरेड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Mon, 26 Dec 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
congress will win in up and uttarakhand said raj babbar
राज बब्बर - फोटो : self

यूपी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी, क्योंकि देश की जनता मोदी सरकार के फैसलों से बेहद आहत है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले झबरेड़ा में कांग्रेस का रोड शो मुख्य बाजार से होते हुए पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह के आवास पर पहुंचा। राजबब्बर ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नोटबंदी गरीबों के गले नहीं उतर रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को ही हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों में दो हजार रुपये पाने के लिए गरीब जनता दिन भर लाइन में लगी रहती है। जिससे वह मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है । इसके कारण व्यापारियों के व्यवसाय भी चौपट हो गए हैं, जबकि अमीरों पर नोटबंदी का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बब्बर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बंदी के बाद कांग्रेस गरीबों के साथ है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी के बाद भाजपा के खिलाफ यूपी एवं उत्तराखंड में माहौल बन रहा है। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयारी बैठी है। जिससे आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस यूपी के साथ ही उत्तराखंड में भी बंपर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। उत्तराखंड में भी दोबारा कांग्रेस सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के आयोजक चौधरी गजे सिंह ने कहा कि देवबंद विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।


उन्हें जनता का पूरा आर्शीवाद भी मिल रहा है। इस मौके पर राव कुरबान अली, विकास चौधरी, राव बिलावर बिलाल, राधे सिंह, राजपाल सिंह, रकम सिंह, जयवीर आदि मौजूद रहे। वहीं राजबब्बर को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed