{"_id":"571a827f4f1c1bb8608b4add","slug":"congress-will-raise-uttarakhand-issue-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संसद में गूंजेगा उत्तराखंड प्रकरण, कांग्रेस कर रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संसद में गूंजेगा उत्तराखंड प्रकरण, कांग्रेस कर रही तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
संसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के भविष्य को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद इतरा रही कांग्रेस पार्टी अब इस पर संतुलित बयान दे रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईकोर्ट के फैसले पर स्थगन के बाद 24 घंटे के भीतर राजनीति की तस्वीर बदल गई है। ऐसे में कांग्रेस जहां नए सिरे से कानूनी लड़ाई की रणनीति बनाने में जुट गई है, वहीं वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मामले को संसद में उठाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पार्टी ने दिया नोटिस
शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने और अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग को लेकर पार्टी ने नोटिस दे दिया है। कांग्रेस इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के मूड में है। आनंद शर्मा ने यहां तक कि केंद्र सरकार का यदि कांग्रेस के साथ इसी तरह का रवैया रहा तो आगे वह पार्टी से भी किसी तरह के सहयोग की उम्मीद न करें।
विज्ञापन
केंद्र सरकार 25 अप्रैल से संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण आरंभ होने के बाद जीएसटी विधेयक पारित कराना चाहती है। इसके लिए संविधान संशोधन की जरूरत पड़ेगी। संविधान संशोधन के लिए दो तिहाई मत जरूरी होता है।
विज्ञापन
राज्यसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या भले बढ़ रही है लेकिन संविधान संशोधन को पारित कराने के लिहाज उसकी संख्या कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे भी जीएसटी बिल को लेकर कांग्रेस गतिरोध खड़ा करेगी। हालांकि इस बारे में पार्टी का कहना है कि किसी भी बिल के फैसला उसकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा।