फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Will Protest In Uttarakhand assembly of nh 74 scam

NH-74 scam: कांग्रेस ने तैयार की ऐसी रणनीति, जिससे चारो खाने चित हो जाएगी बीजेपी

Wed, 07 Jun 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jun 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
  Congress Will Protest In Uttarakhand assembly of nh 74 scam

एनएच-74 मुआवजा घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर अब कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के वर‌िष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री न‌ित‌िन गडकरी को न‌िशाने पर लेते हुए कहा क‌ि उन्होंने अब इसके ल‌िए रणनीत‌ि तैयार कर ली है। ज‌िससे बीजेपी को इसका जवाब देना ही होगा।

विज्ञापन


विधानसभा के बजट सत्र से पहले ही विपक्ष ने एनएच-74 मुआवजा घोटाले पर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वह इस मसले पर चुप बैठने वाली नहीं है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने इसे प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए कहा कि इस प्रकरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सीबीआई जांच नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के दबाव में घोटाले की जांच कर रहे कुमाऊं कमिश्नर का तबादला कर दिया गया। विपक्ष सत्र के पहले ही दिन एनएच घोटाले को लेकर सरकार से सवाल पूछेगा। सरकार से कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सदन पटल पर रखने की मांग की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सदन में धरना दिया जाएगा। उधर, सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी ने इस मुद्दे पर सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानमंडल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. इंदिरा हृदयेश ने एनएच घोटाले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खुद सरकार इसे 368 करोड़ रुपये का घोटाला मान रही है, लेकिन हमारी निगाह में ये 500 करोड़ रुपये का घोटाला है। ये गंभीर प्रकरण है। गडकरी की चिट्ठी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी भाषा सरकार को धमकाने वाले है।


ये राज्य के संविधान प्रदत्त अधिकारों में दखल है। विपक्ष इस प्रकरण में सरकार से सवाल पूछेगा कि प्रकरण में क्या सीबीआई जांच होगी? कुमाऊं कमिश्नर का ट्रांसफर क्यों हुआ? कितनी जमीन का लैंड यूज चेंज हुआ? कितना मुआवजा बांटा गया? इन सवालों का जवाब न मिलने पर विपक्ष सदन में धरना देगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एनएच घोटाले को लेकर कोर्ट नहीं जाएगी बल्कि जनता के बीच जाकर आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed