फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will Go to Election commission against pm narendra modi for nikay chunav 2018

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस, यहां पढ़ें क्या है पूरा माजरा

Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Congress will Go to Election commission against pm narendra modi for nikay chunav 2018
PM Narendra Modi

कांग्रेस अब पीएम मोदी को लेकर चुनाव आयोग जाने की तैयारी में है। नगर निकाय चुनाव के बीच छह नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे पर कांग्रेस की निगाहें टिक गई हैं। पार्टी को आशंका है कि मोदी के केदारनाथ आने के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है।

विज्ञापन


अपनी इस आशंका को लेकर वह चुनाव आयोग के पास जा रही है। कांग्रेस की ओर से जल्द ही इस संबंध में आयोग को पत्र भेजने की तैयारी है। कांग्रेस ने मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर उन पर प्रहार भी शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने कहा है कि केदारनाथ पुनर्निर्माण की बात कहकर भाजपा पूरे देश को बरगला रही है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि केदारनाथ में पीएम ऐसे मौके पर आ रहे हैं, जबकि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू है। जिस तरह की जानकारी मिल रही है, उसमें वे वहां पर कुछ योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...मोदी कह न दें ‘केदारनाथ ने मुझे बुलाया है’

यह सीधे तौर पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस संबंध में पार्टी की ओर से पत्र भेजा जा रहा है। पार्टी अपेक्षा करेगी कि मोदी इस दौरान न तो वहां कोई शिलान्यास करें और न ही कोई घोषणा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक और बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे पर दिलचस्प अंदाज में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि गंगा ने मुझे बुलाया है और वह बनारस पहुंच गए थे। वहां कुछ कर नहीं पाए। अब चुनाव से पहले जिस तरह से वे बार-बार केदारनाथ आ रहे हैं, उसमें कहीं मोदी ये न कह दें कि केदारनाथ ने मुझे बुलाया है।

मीडिया से बातचीत में गोदियाल ने कहा है कि कभी उन्हें मोदी से मिलने का मौका मिलेगा, तो वह एक ही बात कहेंगे। वह कहेंगे कि केदारनाथ पर झूठ के लिए उन्हेें लोगों से माफी मांगनी चाहिए। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के जमाने में किए गए कार्यों पर भाजपा सरकार अपने नाम के पत्थर लगवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed