फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress want to deploy pm modi as villain

'जनता का हमदर्द बताना है, मोदी को विलेन दिखाना है'

Wed, 22 Feb 2017 10:19 AM IST
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Feb 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
congress want to deploy pm modi as villain
पीएम नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की सक्रियता ने भाजपा और उसके नेताओं को बेचैन कर रखा है। मतदान के बाद नतीजे के इंतजार में चुपचाप बैठने के बजाए दोनों दिग्गज एक्शन में हैं।

विज्ञापन


सीएम सचिवालय में अफसरों की बैठकें ले रहे हैं तो किशोर चुनाव के दौरान प्रचार को लेकर भाजपा पर हमले पर हमले बोल रहे हैं। सियासी जानकारों की मानें तो कांग्रेस का ये एक्शन रणनीतिक है, जिसके तहत वह खुद को जनता का हमदर्द बताना चाहती है और केंद्र की मोदी सरकार को सियासत का विलेन साबित करना चाहती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री ने सचिवालय में आकर कामकाज निपटाया था तो इस पर भाजपा ने कड़ा एतराज किया। इसके बाद वह ये उम्मीद कर रही थी कि शायद सीएम सचिवालय का रुख न करें। मगर सोमवार को मुख्यमंत्री न सिर्फ सचिवालय पहुंचे, बल्कि उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को लेकर बाकायदा एक समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सचिवालय आने से पहले कांग्रेस का एक शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी के कार्यालय में पहुंचा जहां उन्होंने भाजपा के चुनावी खर्च की जांच की मांग की। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेस सीईओ से मिली थी। पार्टी ने हरिद्वार में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर सवाल उठाए थे और बगैर अनुमति रैली कराए जाने को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया था।

मतदान के बाद भी कांग्रेस का ये एक्शन भाजपा के पल्ले नहीं पड़ रहा है। मगर सियासी जानकारों की मानें तो पार्टी की ये कार्रवाई रणनीतिक है। दरअसल, चुनावी नतीजों को लेकर पार्टी उतनी ही आशान्वित नजर आ रही है, जितनी की भाजपा। मगर लक्ष्य सिर्फ राज्य में सरकार स्थापित करने का नहीं है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की निगाहें 2019 पर लगी है। लोक सभा चुनाव आने से पहले पार्टी केंद्र की मोदी सरकार को जनता की निगाहों में खलनायक साबित कर देना चाहती है। इसीलिए रणनीतिक तरीके से सरकार और संगठन के स्तर पर दोहरा अभियान छेड़ा गया है। सरकार और संगठन का ये एक्शन प्लान चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगा।

भाजपा में सन्नाटा
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस से कहीं ज्यादा सक्रिय भाजपा मतदान के बाद खामोश हो गई है। पार्टी में पूरी तरह से सन्नाटा है और वह कांग्रेस सरकार और संगठन के यकायक एक्शन में आने के सियासी मायने नहीं समझ पा रही है।


मोदी शक्ल से भी और आत्मा से भी कलयुग के बाली हैं। वह पूरे देश के लिए विलेन हैं। उत्तराखंड की धरती से ही उनके पराभाव की शुरुआत होगी।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस के लोग मोदी के बारे में जितना गलत कह रहे हैं, उतना रसातल में जा रहे हैं। आज लोग मोदी जी के बारे में एक शब्द भी गलत नहीं सुनना चाहते। लेकिन उन्हें रावण की तरह घमंड आ गया है।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed