{"_id":"5764e6fe4f1c1b872011bb5b","slug":"congress-trying-to-convince-jot-singh-bisht","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष को मनाने के प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष को मनाने के प्रयास तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
जोत सिंह बिष्ट सीएम हरीश रावत की टिप्पणी से नाराज बताए जा रहे हैं।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत की टिप्पणी से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को मनाने को लेकर पार्टी स्तर पर प्रयास तेज हो गए है। हालांकि प्रकरण के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट अपने विधानसभा धनौल्टी में पार्र्टी के प्रचार के लिए निकल गए हैं। वहीं उन्हें मनाने को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर आला पदाधिकारियों ने पहल कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का इस प्रकरण का कहना है कि यह बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री राज्य के मुखिया है। हम लोगों से उम्र में भी बड़े़ हैं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उन्हें कहने सुनने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र गया हूं। एक दो दिन में देहरादून लौट आऊंगा। कहा कि ‘पार्टी उनके सर्वोपरि है, पार्टी की मजबूती के लिए सदैव कार्य करते रहूंगा।’ कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन