फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to surround Raj Bhavan on February 16, party leaders to show strength

Dehradun News: कांग्रेस का राजभवन घेराव 16 फरवरी को, पार्टी नेता दिखाएंगे दमखम

Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Congress to surround Raj Bhavan on February 16, party leaders to show strength
-प्रदर्शन में प्रदेशभर से वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता होंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर 16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेगी। इसमें प्रदेशभर से पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई।
बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बैठक कर राजभवन घेराव को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है।
विज्ञापन

निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य के जनहित के मुद्दों पर राजभवन घेराव में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के साथ प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूड़ी, यशपाल चौहान, सुनीत सिंह राठौर, सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अवतार सिंह नेगी, आलोक बगवाडी़, मोहन खत्री, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed