{"_id":"6abeb5b73cb2b6945d065a14","slug":"congress-to-observe-save-democracy-week-across-the-state-dehradun-news-c-5-drn1043-1079842-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की ओर से दो से आठ अक्तूबर तक प्रदेश भर में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए जिला व महानगर स्तर पर वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को कार्यक्रम आयोजित करने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से कार्यक्रम के अनुसार जिला व महानगर स्तर पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा व संबंधित मुद्दों को सार्वजनिक किया जाएगा। इन बैठकों में प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर भी समन्वय बैठकें आयोजित कर मार्च की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाला वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च विभिन्न जिलों में निर्धारित स्थानीय मार्ग के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी की प्रतिमा या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक निकाला जाएगा। समापन स्थल पर राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान में वयस्क मताधिकार का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा।