फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress state president Karan Mahara said BJP has no achievements to show just petty politics on Mangalsutra

Uttarakhand: करन माहरा ने बोले- भाजपा के पास उपलब्धि बताने को नहीं, मंगलसूत्र पर ओछी राजनीतिक

Thu, 25 Apr 2024 03:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के पास उपलब्धि बताने को नहीं है। माहरा ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र के बयान पर पलटवार किया।

विज्ञापन
Congress state president Karan Mahara said BJP has no achievements to show just petty politics on Mangalsutra
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं हैं, जिससे अब भाजपा महिलाओं के सुहाग के प्रतीक मंगलसूत्र पर ओछी राजनीतिक करने पर उतर आई है।

विज्ञापन

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में माहरा ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र के बयान पर पलटवार किया। कहा, सुहागिन महिलाएं मंगलसूत्र को अपने सुहाग की निशानी के तौर पर धारण करती हैं। यह पवित्र परंपरा हिंदू धर्म में वैदिक काल से चली आ रही है। हिंदू धर्म में यह भी माना जाता है कि मंगलसूत्र में स्वर्ण के साथ ही चरेऊ के दाने भी धारण किए जाते हैं, जो अत्यंत ही पवित्र एवं पूज्य माने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इसका अपमान किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : बदरीनाथ के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिल का तेल, राजदरबार से रवाना होगी गाडू घड़ा कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, मंगलसूत्र बिकने की बात करने वाले भूल रहे हैं कि महिलाओं के मंगलसूत्र नोटबंदी में अपनी बेटियों की विदाई के लिए बिके थे। कोरोना महामारी में अपनों के उपचार के लिए बिके थे। जिनके राज में मंगलसूत्र बिके थे वे आज सत्ता की खातिर दूसरों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में किसी भी महिला के सुहाग की निशानी छीनने की नौबत नहीं आई। भाजपा नेता एक तरफ महिलाओं के मंगलसूत्र को चुनावी हथियार बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भगवान केदारनाथ के मंदिर से 230 किलो सोने की गायब होने की जांच भी नहीं की जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed