फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workers burned an effigy of Rahul Gandhi

Dehradun News: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burned an effigy of Rahul Gandhi
हरबर्टपुर चौक पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता रखने और दलित समाज को राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से अनुसूचित जाति समाज को केवल राजनीतिक लाभ के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल करती रही है। आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति समाज को गुमराह कर कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है और इस प्रकार की राजनीति से समाज में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी कथित मानसिकता के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार लक्खा, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, जिला उपाध्यक्ष मधु राघव, अनिल कुमार, नवीन रावत, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया, रचिता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed