फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress state president Karan Mahara big statement RSS and Muslim League had supported British Uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ

Mon, 31 Oct 2022 04:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 04:17 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले। माहरा ने कहा कि हम नहीं मानते कि लैंसडौन गुलामी का प्रतीक है। इस नाम की अपनी एक अगल पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए-नए शिगूफे छोड़कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Congress state president Karan Mahara big statement RSS and Muslim League had supported British Uttarakhand
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटिशकाल में रखे गए लैंसडौन नाम को बदले जाने से पहले ही उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कवायद का विरोध किया है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ा बयान दिया है। माहरा ने कहा कि आरएसएस और मुस्लिम लीग ने अंग्रेजों का साथ दिया था।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले। क्योंकि अंग्रेजों के समय में हमें जिसने सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई वो थी मुस्लिम लीग और आरएसएस। जिन लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया। मुस्लिम लीग खत्म हो चुकी है और अब आरएसएस को खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन


माहरा ने कहा कि अंग्रेजों के बनाए जो कानून भारत की तरक्की में बाधा है उनको हटाना चाहिए। सबसे पहले कैंट एक्ट। जिसकी वजह से यहां के लोग दोयम दर्जे का जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वह लैंसडौन को गुलामी का प्रतीक नहीं मानते। उनके इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार किया। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस गुलामी की सोच में अब तक जकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कालौं का डांडा के बजाय कालेश्वर नगर या बलभद्र सिंह नेगी नगर नाम रखे जाने की वकालत की। उधर, लैंसडौन के कुछ स्थानीय लोगों व संगठन ने नाम बदलने की कवायद पर सवाल उठाया और इसका विरोध किया है। 


ये भी पढ़ें Uttarakhand: स्पीकर रितु खंडूड़ी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कब और कहां होगा विधानसभा सत्र, चर्चा शुरू

यूकेएसएससी भर्ती को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक एस राजू की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने हाकम सिंह को मोहरा बताया। कहा, सफेदपोशों को बचाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed