फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly winter session Date 2022 meeting Speaker Ritu Khanduri took meeting

Uttarakhand: सर्वदलीय बैठक में 15 नवंबर के बाद विधानसभा सत्र आहूत करने पर बनी सहमति, सरकार लेगी फैसला

Mon, 31 Oct 2022 07:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 07:54 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में आगामी सत्र को गैरसैंण या देहरादून में आहूत करने के लिए दलीय नेताओं से सुझाव लिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly winter session Date 2022 meeting Speaker Ritu Khanduri took meeting
बैठक लेतीं स्पीकर रितु खंडूडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुपूरक बजट पेश करने के लिए विधानसभा का आगामी सत्र कहां होगा इस पर सरकार निर्णय लेगी। सर्वदलीय बैठक में देहरादून और गैरसैंण दोनों विकल्पों पर चर्चा हुई। बैठक में 15 नवंबर के बाद ही सत्र आहूत करने सहमति बनी है। विपक्ष गैरसैंण में सत्र कराने के पक्ष में है। फैसला अब सरकार को लेना है।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में आगामी सत्र को गैरसैंण या देहरादून में आहूत करने के लिए दलीय नेताओं से सुझाव लिए। उन्होंने सत्र के दौरान सभी दल के नेताओं से सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्वक व सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग की अपेक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास व जनहित में उठाए गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: पुलिस वाली मैडम जी 'दिल नहीं लगदा' पर रील में व्यस्त हैं..मुसीबत में हैं तो रहें...फोन नहीं उठेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर ने कहा कि सरकार के समक्ष सत्र को गैरसैंण या देहरादून में आहूत किए जाने के संबंध में अपनी बात रखी है। सभी चाहते हैं कि गैरसैंण में सत्र हो, लेकिन इस पर सरकार की ओर से निर्णय लिया जाना है कि सत्र गैरसैंण में हो या फिर देहरादून में। उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी तय करेगी विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की ओर से स्पष्ट कहा गया कि सत्र गैरसैंण में होना चाहिए। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद शहजाद, निर्दलीय विधायक संजय डोभाल मौजूद थे।

16 दिसंबर से पहले आहूत होना है सत्र
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले सत्र आहूत किया जाना है। सदन प्रदेश की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे सदन की मर्यादा और नियमों के बीच लोगों की चिंताओं को आवाज दें। सदन सभी सदस्यों का है। सत्र के दौरान सभी को कार्यवाही में भाग लेने के लिए पर्याप्त अवसर देंगी, ताकि जनहित के अधिक से अधिक मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed