{"_id":"69c98886d0fe0583f50b2616","slug":"congress-should-be-concerned-about-those-who-resign-or-retreat-in-sulking-silence-bhatt-dehradun-news-c-5-hld1006-933556-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफा या मौन धारण कर कोप भवन जाने वालों की चिंता करे कांग्रेस : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफा या मौन धारण कर कोप भवन जाने वालों की चिंता करे कांग्रेस : भट्ट
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार के चलते भाजपा से रिजेक्ट हुए, वही कांग्रेस में सलेक्ट हुए हैं। कांग्रेस में आने वालों से अधिक संख्या नाराज लोगों की है, कोई इस्तीफा तो कोई मौन धारण कर कोप भवन चला गया है।
उन्होंने अपने बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की आपत्ति को नकार दिया। कहा, गलती बयान में नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं की सोच के तरीके में है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कल कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनमें अधिकांश को भाजपा अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और अनैतिक आचरण के चलते बहुत पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है। कहा कि कांग्रेस में कुछ लोगों के आने से, बहुत सारे लोगों का अब जाना निश्चित हो गया है। संभवत उनके बड़े-बड़े नेता और सबसे बड़े नेता भी इस नई भर्ती से नाखुश हैं। कुछ इस्तीफा दे रहे हैं कोई मौन धारण कर कोप भवन में बैठ गए। लिहाजा आने वाले दिनों में जो थोड़े बहुत स्वाभिमान वाले बड़े नेता भी वहां कुछ दिनों के मेहमान हो सकते हैं। लिहाजा अपने यहां आने वाले नेताओं की सूची से पहले कांग्रेस को अपने शेष बचे नेताओं की सूची संभालने की जरूरत है।