फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress reigns in the name of scams: Madhu

देहरादून : घोटालों के नाम रहा है कांग्रेस शासनकाल - जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान

Mon, 23 Nov 2020 11:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/साहिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/साहिया Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Congress reigns in the name of scams: Madhu
मधु चौहान - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

भाजपा की ओर से त्यूनी और साहिया में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


त्यूनी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासनकाल घोटालों के नाम रहा है। विकास के नाम पर कांग्रेस के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है। जौनसार बावर के विकास को ठप करने का श्रेय भी कांग्रेस को ही जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य तरक्की कर रहा है। सरकार का सपना राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को सुविधाओं से लैस करना है। प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी शासनकाल में देश ने विश्व पटल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री अरुण मित्तल, जिला महामंत्री विनोद कश्यप, उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, नीरज शर्मा, रमेश डोभाल, पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल, राकेश चौहान, तिलक सिंह चौहान, कमलेश जोशी, रामाननंद शर्मा और हरजीत राणा मौजूद रहे। वहीं साहिया में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने शिरकत की।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी नीरज चौहान, कमलेश उनियाल, बलदेव पराशर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, संतराम चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीताराम तोमर, यशपाल चौहान, भोपाल रावत, गीता चौहान, संजय शर्मा, मोहर सिंह चौहान, रूपराम राठौर, सालकराम, मोहन शर्मा, प्रीतम सिंह, सुनीता गर्ग, दीवान सिंह तोमर, राजेश तोमर और निखिल अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed