{"_id":"583e8c694f1c1b9345de699c","slug":"congress-rebel-mla-rit-on-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी MLA को अच्छे नहीं लगते ये दाग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी MLA को अच्छे नहीं लगते ये दाग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड कांग्रेस के बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपने ऊपर से निष्कासन का दाग हटाने की अर्जी दाखिल की। जिस पर विस्तृत सुनवाई आगामी 8 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
बागी विधायकों ने अपनी अर्जी में लिखा है कि भले ही उन्हें विधानसभा की सदस्यता वापस न मिले, लेकिन उन लगा निष्कासन का दाग हटा दिया जाए। कांग्रेस के बगावत करने वाले ये सभी विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
बागी विधायकों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी पर बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने कहा कि बागियों का पक्ष सुना जाएगा। उन्हें कोर्ट के समक्ष अपनी बात कहने का हक है। इस मामले की सुनवाई आगामी 8 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
