फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Public Meeting in dehradun Mallikarjun Kharge making false promises is Modi guarantee

कांग्रेस सम्मेलन: खरगे बोले-धर्म के नाम पर वोट लेना राष्ट्र के प्रति गद्दारी, झूठे वादे करना ही मोदी की गारंटी

Sun, 28 Jan 2024 08:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jan 2024 08:53 PM IST
सार

पहली बार उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देहरादून के रेसकोर्स में बन्नू स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया।

विज्ञापन
Congress Public Meeting in dehradun Mallikarjun Kharge making false promises is Modi guarantee
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, धर्म के नाम पर वोट लेना राष्ट्र के प्रति गद्दारी है। भाजपा से हमें इस तरह की राजनीति नहीं सीखनी है। कांग्रेस गरीबी, महिलाओं, युवाओं और देश हित में काम करने वाली पार्टी है। भाजपा का नजरिया अलग है, लेकिन कांग्रेस ने देश के लिए काम किया। 40 मिनट के भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं, देश के विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान को साझा किया।

विज्ञापन


कहा, झूठ बोलना पीएम मोदी की आदत बन गई हैं। वे समझते हैं, जितना झूठ बोलोगे, जनता उतना सच मानेगी, लेकिन झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। उत्तराखंड के लोगों में देश को बचाने की बड़ी हिम्मत है। सेना में राज्य के युवा देश की रक्षा करने में सबसे आगे होते हैं।
विज्ञापन


Dehradun: मल्लिकार्जुन खरगे ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, पीएम मोदी पर साधा निशाना, पढ़ें भाषण की खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, देश को बचाने का श्रेय उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी राज्यों को जाता है, लेकिन आज देश की रक्षा का श्रेय मोदी खुद ले रहे हैं। हर बात पर झूठ बोला जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के पास सब कुछ है। इसके बाद भी मोदी का नाम जपते रहेंगे तो देश को बर्बाद करेंगे। कहा, भगवान विष्णु के 10 अवतार हैं, लेकिन मोदी 11 अवतार बनने के लिए निकले हैं।

कहा, हर आदमी का भगवान पर विश्वास रहता है। राजनीति व धर्म अलग-अलग होते है। धर्म की अपनी जगह है। इसका स्थान राजनीति में नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा ने धर्म और राजनीति को मिक्स कर दिया है।

झूठे वादे करना ही मोदी की गारंटी
खरगे ने कहा, जगह-जगह मोदी की गारंटी के नारे लगाए जा रहे हैं। काला धन लाकर 15 लाख खाते में देने, दो करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक लोगों को न तो 15 लाख रुपये मिले और न ही नौकरियां मिलीं। यही मोदी की गारंटी है। यूजीसी अधिसूचना जारी कर विवि में आरक्षण खत्म करने जा रही है। इससे मोदी की मैरिट में आने वाले को ही नौकरी मिलेगी। रेलवे, केंद्रीय स्कूलों में शिक्षकों के 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन इन पदों पर नौकरियां नहीं दी जा रही है। सिर्फ फोटो खींचने के लिए भर्तियां की जा रही है।

कांग्रेस न तो डरने वाली और न ही भागने वाली
खरगे ने कहा, राहुल गांधी ने मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की। असम में रैली को रोकने के लिए पत्थरबाजी व पोस्टर फाड़ने की घटनाएं की गई। इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही भागने वाली। कांग्रेस देश के लिए जान देने वाली पार्टी है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश को एक रखने के लिए जान दी। देश की आजादी के लिए जवाहर लाल नेहरु, महात्मा गांधी जेल में रहे। सवाल किया, आजादी की सीख देने वाली भाजपा के कितने लोग जेल गए। भाजपा के लोग सिर्फ संपत्ति जुटा रहे हैं।

क्या हम झाड़ू लगाने के लिए हैं
कहा, भाजपा बोल रही देश की रक्षा के लिए मोदी हैं। क्या हम झाड़ू लगाने के लिए हैं। आजादी कांग्रेस की वजह से मिली है। महिलाओं को वोट का अधिकार कांग्रेस ने दिलाया। आज भाजपा हमें देशभक्ति, आजादी की सीख दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed