फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Protest in Dehradun Uttarakhand Scam in recruitment

Congress Protest: भर्तियों में धांधली को लेकर आक्रोश, विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी

Fri, 02 Sep 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार दरोगा भर्ती घपले की विजिलेंस के बजाए सीबीआई से जांच कराए। उन्होंने यह भी कहा कि नए जिले के गठन की बात कहीं घपले से जनता का ध्यान हटाने के लिए तो नहीं। 

विज्ञापन
Congress Protest in Dehradun Uttarakhand Scam in recruitment
congress protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सहित विभिन्न विभागों में हुई भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसी विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों पर फर्जीवाड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार दरोगा भर्ती घपले की विजिलेंस के बजाए सीबीआई से जांच कराए। उन्होंने यह भी कहा कि नए जिले के गठन की बात कहीं घपले से जनता का ध्यान हटाने के लिए तो नहीं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2015 में जब दरोगा भर्ती हुई उस दौरान वह गृह मंत्री थे, लेकिन यदि भर्ती में घपला हुआ है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार को इस प्रकरण की सीबीआई से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में गैरसैंण को जिला बनाए बिना कमिश्नरी की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दिल टूटा तो मौत को लगाया गले: फौजी से प्यार में धोखा पाकर बिखर गई आकांक्षा, ये शब्द सुनते ही खत्म कर दी जिंदगी

इससे यह शुरू से ही शिगूफा लग रहा था। बिना डीएम और एसएसपी के कमिश्नर को वहां कैसे बैठाया जा सकता था। यही वजह रही कि लोगों ने इसका विरोध किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि जिलों का पुनर्गठन होना चाहिए, लेकिन यह भी हो सकता है कि नए जिलों की बात घपलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed