फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated in love with soldier girl commits suicide love story instagram

दिल टूटा तो मौत को लगाया गले: फौजी से प्यार में धोखा पाकर बिखर गई आकांक्षा, ये शब्द सुनते ही खत्म कर दी जिंदगी

Fri, 02 Sep 2022 11:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 11:51 AM IST
सार

यूजेवीएनएल में संविदा पर कार्यरत युवती की आत्महत्या में आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। टिहरी के फौजी से दो साल संविदा पर कार्यरत युवती की इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फौजी को गिरफ्तार किया ।

विज्ञापन
Cheated in love with soldier girl commits suicide  love story instagram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फौजी से प्यार में धोखा पाकर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएनएल) की संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दो साल पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ और बात शादी के वादों तक पहुंच गई। इस बीच सैन्यकर्मी का रिश्ता कहीं और हो गया।

विज्ञापन


घटना के दिन वह छुट्टी लेकर युवती से मिलने आया था। इस दौरान उसने रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। इससे आहत होकर युवती ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घटना 29 अगस्त की है। आकांक्षा मैंदोला पुत्री नागेंद्र प्रसाद मैंदोला निवासी यमुना कॉलोनी यूजेवीएनल में संविदा पर काम करती थी। उस दिन वह दोपहर एक बजे छुट्टी लेकर घर जाने के लिए कहकर निकल गई। शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई
उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो युवती के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस कौलागढ़ क्षेत्र में एक हाईटेंशन लाइन के टावर तक पहुंची। यहां युवती का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नागेंद्र मैंदोला ने अपनी बेटी आकांक्षा के रूप में की। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर जांच शुरू की।

पूछताछ हुई तो सारी कहानी खुल गई
पता चला कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से 60 से 70 बार कॉल आई है। इस नंबर से कई दिनों तक कॉल आई। यह नंबर पपेंद्र सिंह निवासी मौगी, कैंपटी, जिला टिहरी गढ़वाल का निकला। पता चला कि वह आर्मी के कोर ऑफ  सिग्नल जयपुर में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर आया है। पुलिस ने तत्काल उसे टिहरी पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उससे थाने लाकर पूछताछ हुई तो सारी कहानी खुल गई। उन्होंने बताया कि मुकदमे को अब आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर दिया गया है। 

इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई थी पहचान
पुलिस पूछताछ में उसने बताया की आकांक्षा और उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने शादी का वादा भी कर लिया। मगर, नवंबर 2021 में उसका किसी और के साथ रिश्ता तय हो गया। इसके बाद वह आकांक्षा से दूरी बनाने लगा। घटना के दिन भी वह उसे समझाने आया था। वह उसे बिंदाल पुल के पास मिला और किराये के स्कूटर पर बैठाकर घुमाने ले गया।

ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या

तीन घंटे साथ रहे दोनों
राजपुर रोड पर एक होटल में तीन घंटे दोनों साथ रहे। यहां उसने आकांक्षा से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। न ही इसके बाद मिलने आएगा। अब सब खत्म हो गया। इसके बाद उसने बिंदाल पुल के पास आकांक्षा को छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, यहां से वह नहीं गई बल्कि टावर पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed