फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress Preparing go to court for evm 

उत्तराखंड में 2446 EVM सील, अब सियासत गरमाने की तैयारी में कांग्रेस

Sun, 07 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
congress Preparing go to court for evm 

विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित नतीजों के बाद प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर घमासान और ज्यादा तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस के कुछ और प्रत्याशी इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब तक कोर्ट के आदेश पर सात विधानसभा सीटों की ईवीएम सील हो चुकी है। बता दें कि नैनीताल उच्च न्यायालय ने विकासनगर, प्रतापनगर, राजपुर रोड, रायपुर, मसूरी, बीएचईएल रानीपुर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीटों की ईवीएम को सील करने और उनकी सुरक्षा और ज्यादा कड़ी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इन सभी सीटों पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों की याचिका पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को ये आदेश दिए। अदालत का निर्णय आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ईवीएम को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पीसीसी पहले ही सभी 70 सीटों की ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह कर चुकी है और अब पार्टी इस मसले को कोर्ट और कोर्ट से बाहर जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी की मानें तो कुछ और सीटों पर प्रत्याशी हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर सीटों पर चुनावी रुझान असामान्य प्रतीत हो रहे हैं। 

कहां कितनी ईवीएम

congress Preparing go to court for evm 

कोर्ट के आदेश पर 2446 मशीनें सील 
उच्च न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सात विधानसभा क्षेत्रों में इस्तेमाल हुई बैलेट और कंट्रोल यूनिट सील की जा चुकी हैं। ये सभी यूनिट कोषागारों के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।

कहां कितनी ईवीएम
विस क्षेत्र    -    बैलेट यूनिट-    कंट्रोल यूनिट
विकासनगर-     139-                139
प्रतापनगर    -    145-                145
राजपुर रोड -    150    -            150
रायपुर        -    388-                194
मसूरी        -    165-                165
बीएचईएल रानीपुर-180-            180
हरिद्वार ग्रामीण -    153-            153
कुल योग    -        1320    -    1126

जब से भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ा है, कांग्रेस मानसिक संतुलन खो बैठी है। हार से टूटे कार्यकर्ताओं को तसल्ली देने के लिए उसने अब ईवीएम का राग छेड़ दिया है। मैं भी चुनाव हारा हूं, मैंने इसे स्वीकार किया है।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed