{"_id":"b7128ffb79272b9fda18aa62633886e9","slug":"congress-person-unhappy-with-the-government-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार में कांग्रेसी नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार में कांग्रेसी नाखुश
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आई दैवी आपदा में राहत पंहुचाने में देरी को लेकर पहले ही निशाने पर चल रही कांग्रेस की बहुगुणा सरकार की कार्यप्रणाली पर अब कांग्रेसी ही सवालिया निशान लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
हालिया मामला गढ़वाल सांसद का है जिन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में धीमी कार्यप्रगति को लेकर अपनी ही सरकार को घेर दिया है। महाराज का कहना है कि वह सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
बहुगुणा सरकार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य, राहत और पुनर्वास को लेकर प्रदेश सरकार पहले से ही चौतरफा दबाव में है। अब गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने भी खुल कर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
महाराज ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जाहिर की है। महाराज का कहना है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में काम की सुस्त रफ्तार से वे खुश नही है। महाराज का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य में तेजी आनी चाहिए।
जिन गांवों का पुनर्वास होना है, उनके लिए जल्द भूमि का चयन कर लिया जाए और चिह्नित भूमि पर आवास निर्माण तेजी से कराया जाए। महाराज ने रामनगर में चुकूम में कैंप स्कूल खुलवाने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन से भी बात की।
महाराज के मुताबिक चुकूम में बाढ़ का खतरा बना हुआ है और इस कारण यह गांव पुनर्वास की श्रेणी में आ गया है। यह भी जानकारी में आया है कि चुकूम के छात्र नदी तैर कर पार करके स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा का सवाल उठ खड़ा हुआ है। इस समस्या का समाधान करने के लिए जल्द ही चुकूम में कैंप स्कूल खुलावाया जाना चाहिए।