फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress party ready to fire for three years of modi govt

26 मई को कांग्रेस दिल्ली से दून तक काटेगी बवाल, जानिए ऐसा क्यों

Tue, 23 May 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
congress party ready to fire for three years of modi govt
narendra modi

मोदी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस दिल्ली से दून तक बवाल काटने की तैयारी में है। कांग्रेस आलाकमान अपने चार वरिष्ठ नेताओं को राजधानी देहरादून भेजने जा रहा है। ये चारों नेता अलग-अलग दिन आकर मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कुमाऊं दौरे पर निकलेंगे और इस दौरान उनके निशाने पर मोदी सरकार ही होगी। उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पीएम मोदी चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस संगठन के स्तर पर अलग से रणनीति तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि आगामी 26 मई को मोदी सरकार तीन साल पूरे करने जा रही है। एआईसीसी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र भेजकर पार्टी के चार शीर्ष नेताओं के देहरादून आने की जानकारी दी है। इनमें से दो नेताओं का कार्यक्रम तय हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल प्रीतम, केंद्र में जुमलों की सरकार

congress party ready to fire for three years of modi govt
pritam singh - फोटो : amarujala

26 मई को पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी पत्रकार वार्ता करेंगे, जिसमें वह मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे और उसे नाकाम बताने का प्रयास करेंगे। उनके बाद 31 मई को शोभा ओजा आएंगी। ओजा राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मुद्दे पर केंद्र को घेरेंगी। शेष दो नेताओं का अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

इतना ही नहीं 26 मई से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह कुमाऊं दौरे पर निकलेंगे। उनके निशाने पर केंद्र सरकार होगी। बकौल प्रीतम, केंद्र में जुमलों की सरकार है, जो अपने तीन साल के कार्यकाल में ही बेनकाब हो गई है।

कांग्रेस पीएम मोदी से चुनाव में किए गए वादों का हिसाब मांगेगी है। बताया कि केंद्र से दून भेजे जाने वाले चार वरिष्ठ नेताओं में से अभी दो के नाम ही फाइनल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed