Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress organised an exhibition with the tag 10 vs 15 years

भाजपा ने गैरसैण को गैर बना दिया : माहरा

Sat, 08 Nov 2025 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Congress organised an exhibition with the tag 10 vs 15 years
- कांग्रेस ने 10 साल बनाम 15 साल की टैग लाइन वाली पोस्टर प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। कांग्रेस पार्टी राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह पखवाड़ा मना रही है। शनिवार को 10 साल बनाम 15 साल की टैग लाइन वाली पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्मान आदि पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। एक सप्ताह तक चलने वाली प्रदर्शनी के एक भाग में कांग्रेस के दो कार्यकाल की कुछ प्रमुख उपलब्धियों के बारे में दिखाया गया। वहीं, एक भाग में भाजपा सरकार के तीन कार्यकाल में हुई विभिन्न घटनाओं को दिखाया गया। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की यह प्रदर्शनी प्रदेश की हकीकत बयां कर रही है। इस प्रदर्शनी में हमने अपनी ओर से कुछ नहीं लगाया बल्कि जो मीडिया ने प्रदेश के हालत बयां किए और जो प्रकाशित हुआ उसी को पोस्टर प्रदर्शनी में ज्यों का त्यों पेश किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने गैरसैण को गैर बना दिया। धस्माना ने कहा कि यह प्रदर्शनी पहले तीन दिनों तक के लिए तय की गई थी लेकिन लोगों की रुचि और मांग देखकर अब इसे पूरे एक सप्ताह तक जारी रखा जाएगा। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि हमने मंत्री के रूप में राज्य की पहली निर्वाचित सरकार में जनता की सेवा की लेकिन आज प्रदेश के मंत्री सेवक नहीं मालिक बन कर जनता का शोषण कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा, सरदार अमरजीत सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed