फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress National President Mallikarjun Kharge Public meeting of in Dehradun today Uttarakhand Congress

Uttarakhand: जनसभा में देरी से पहुंचे खरगे, माफी मांग बोले-आजकल उड़ने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी जी की परमिशन

Sun, 28 Jan 2024 03:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके आगमन से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। यहां जनसभा को संबोिधत करते हुए  मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम डरकर भागने वाले नहीं हैं। जब तक जनता साथ है कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता।

विज्ञापन
Congress National President Mallikarjun Kharge Public meeting of in Dehradun today Uttarakhand Congress
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियों में ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता: खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आजकल देश को बचाने का क्रेडिट वो उत्तराखंड या हिमालय को नहीं देते। पूरा क्रेडिट मोदी जी खुद लेते हैं। जो चल रहा है, आप सब सुबह अपने धर्म के गुरु की फोटो या चेहरा नहीं देखेंगे। टीवी लगाकर आप मोदी का चेहरा देखेंगे। इसीलिए अब वो विष्णु के 11वां अवतार बनने को निकले हैं। हर व्यक्ति धर्म पर भरोसा रखता है लेकिन राज्य अलग होता है। लेकिन यहां सब मिक्स चल रहा है। अच्छे और बुरे का पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आते हैं। आजकल राहुल गांधी तो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। वो डर रहे हैं। हमारी न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड में अच्छी हुई लेकिन असम में घुसते ही गड़बड़ी शुरू हो गई। यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। बीजेपी की सरकार असम में है, वहीं ये गड़बड़ हुई। लेकिन हम डरकर भागने वाले नहीं हैं। जब तक आप सब हैं, कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता।

450 सिलिंडर एक हजार पार हो गया
खरगे ने कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुई। कितनों ने अपने घरबार छोड़ा। कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। उनके घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। अंग्रेजी हुकूमत में जब गांधी जी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने जो बनाया, उन सबको भाजपा बेचकर खा रही है। मैं 1974 में पंतनगर यूनिवर्सिटी में 30 वर्ष की आयु में आया था। वो यूनिवर्सिटी कांग्रेस ने बनाई। एनआईटी उत्तराखंड, एम्स, आईआईएम, बीएचईएल, ओएनजीसी, जैसे सब हमने बनाए। हजारों लोगों को नौकरी मिली। आपका कुछ है तो बताओ।

बोले कि ऐसे बनाओ, जो नेहरू जी ने बनाया। बाबा साहेब अंबेडकर ने जो काम किया, वो जन के लिए किया। मनरेगा लाए। सूचना का अधिकार दिया। हमारे जमाने में गैस सिलिंडर 450 का था तो इनके जमाने मे 1000 पार हो गई।

वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश: खरगे
जनसभा को संबोधित करते हुए  मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनका नजरिया अलग है। हमारा अलग....नेहरू जी ने देश को जो दिया, वो दिखता है। इनका काम है फ्रांस जाना, उनको गले लगाना। चीन से झूले में बैठकर झूलते रहे। वो हमारे देश पर कब्जा करता रहा। देश की रक्षा के लिए मोदी है। हम किसलिए हैं। हम तो जान देने को तैयार हैं, इसलिए आजादी अब तक बची है। कह कि कई देशों में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार नहीं था, लेकिन हमारे देश में संविधान में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया। अब वो वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आप आज अगर वोट देकर सरकार बनाते हो तो जान लो ये अधिकार कांग्रेस ने दिया है। वो देश को डुबोएंगे।
 

घोटाला बर्दाश्त नहीं करेंगे: नेता प्रतिपक्ष 
नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार और माफियाओं की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्यान घोटाला बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं। दलितों, युवाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केंद्र की सरकार कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। जिन संस्थाओं को बेचकर वो सरकार चला रहे हैं, वह कांग्रेस की ही देन हैं। आज आम लोगों को धार्मिकता को छोड़कर धर्मांध बनाया जा रहा है। उन्हें धर्मांध बनने से रोकना है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे प्रदेश में अंकिता भंडारी का हत्यारा बचा हुआ है। बीजेपी सरकार ने अपने नेता को बचाया हुआ है। हम सब मिलकर बदला लेंगे।
 

मोदी चाय बेचते फिरते...
खरगे ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ..15 लाख, काला धन लाऊंगा.... कहां है। क्या मोदी की गारंटी यही है। किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं हुई, यही मोदी की गारंटी है।
ऐसे लोगों को अगर सपोर्ट करोगे तो देश के किसान, महिला, युवाओं से आप गद्दारी करेंगे। कहा कि बीजेपी, आरएसएस का एजेंडा है, सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देना। 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते। संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदी जी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता। उन्होंने कहा कि ये देवनगरी है। यहां चारधाम है। गंगा है। भगवान आपके पास है। पानी आपके पास है। अच्छे संस्थान हैं तो क्यों मोदी के पीछे घूमते हो।

अंकिता हत्याकांड पर बोले खरगे
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर खरगे ने कहा कि हत्या करने वाले को पकड़ नहीं सकते। उन्हें बगल में लिए घूमते हो। ऐसी न जाने कितनी हत्या हुई हैं। किसको मालूम? जोशीमठ में हादसा हुआ, लेकिन हादसों से बचाव की कोई सोच नहीं है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता से निकालकर फेंकना चाहिए, वरना वो जुल्म करते रहेंगे।

अग्निवीर भर्ती युवाओं के साथ धोखा
बीजेपी ने कहा, हम हर नौजवान को फौज में भर्ती करेंगे। इसके बाद लाए अग्निवीर स्कीम। 4 साल बाद युवा कहां जाएंगे। नौजवान आज सड़क पर हैं। उम्र निकल रही है। बोले की मोदी जी की स्कीम....देना चार आने, वसूल करना 12 आने है। बोले अग्निवीर भर्ती एक धोखा है। कहा कि यूजीसी ने नोटिफिकेशन निकाला है कि यूनिवर्सिटी में आरक्षण नहीं मिलेगा। आप लेक्चरर नहीं बन सकते। मोदी जी की मेरिट में आने वालों को ही नौकरी मिलेगी। वह एक-एककर नौकरियां छीन रहे हैं। बच्चों को तंग कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में 30 लाख रिक्तियां हैं। उसमें से 50% आरक्षित वर्ग को मिलता है। उसे भी नहीं दे रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली, कई संगठन हुए शामिल...बोले-आज ये लड़ाई लड़ना जरूरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, मेहनत करोगे तभी मिलेगा फल

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कोई भी इलेक्शन होगा, वो मेहनत से ही हम जीतते हैं। अगर मेहनत नहीं करेंगे तो नहीं जीत पाएंगे। पंडित नेहरू ने ये सूत्र वाक्य दिया था। हम जनता से घुले मिलेंगे तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता। बोले कि मेहनत करोगे तभी फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर मेहनत करनी होगी। जुटना होगा। हम सब आपके साथ हैं। राहुल जी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। नेहरू जी ने शिक्षण संस्थान, बड़ी परियोजनाएं खड़ी की। उन्हें मॉडर्न टेम्पल कहा। आप एकजुट होकर बूथ लेवल पर काम कीजिये। मैं आप सबको ये जिम्मेदारी सौंपकर जा रहा हूं।

हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई
बता दें, कि पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय घेर लिया था। कई घंटे तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दखल दिया। उनके दखल से मामला शांत हुआ और अनुमति मिल गई।

शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर लैंडिंग की स्थिति देखने पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि ऐसी कोई अनुमति नहीं है तो उन्होंने एसएसपी अजय सिंह से संपर्क की कोशिश की लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के चलते बात नहीं हो पाई।

धस्माना ने बताया कि इसके बाद उन्होंने डीजीपी अभिनव कुमार को फोन किया लेकिन बाहर होने के चलते उन्होंने एडीजी से बात करने को कहा। एडीजी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच वह बात करते-करते पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वहां बात बनती न देख कांग्रेस अध्यक्ष माहरा व उपाध्यक्ष धस्माना धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण बढ़ेगा, एकल आयोग ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, अध्ययन के बाद फैसला

नेता प्रतिपक्ष आर्य और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई तकरार
मामले की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम नेता पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आर्य और पुलिस अधिकारियों के बीच तकरार हुई। नाराज कांग्रेस नेताओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। धीरे-धीरे पुलिस मुख्यालय के बाहर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष आर्य, प्रदेश अध्यक्ष माहरा से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर की अनुमति दी जाएगी। इसके कुछ ही देर बाद अनुमति मिल गई। इसके बाद कांग्रेसी वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed