फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress mla harish dhami attack incident captured in CCTV camera

CCTV कैमरे में कैद हुई कांग्रेसी विधायक की करतूत, डॉक्टर के साथ किया था ऐसा सलूक

Thu, 07 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 07 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Congress mla harish dhami attack incident captured in CCTV camera

सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात हुए हंगामे के सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ है। कैमरे में रात की सारी घटना कैद हो गई। इससे साफ है क‌ि व‌िधायक धामी पर डॉक्टर ने हमला नहीं क‌िया था। पुल‌िस के मुताब‌िक उन्होंने डॉक्टर पर झूठा आरोप लगाया था।

विज्ञापन


सीसीटीवी में द‌िख रहा है क‌ि धारचूला विधायक हरीश धामी ने मेज पर रखे उपकरण से अपने सिर पर खुद वार किया था। ऐसा करने से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें रोका भी था। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह उपकरण कौन सा है। 
विज्ञापन


धारचूला निवासी खड़क सिंह धामी की गर्भवती पत्नी दीपा धामी के उपचार में लापरवाही को लेकर विधायक हरीश धामी की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस बीच एक सुरक्षा गार्ड ने खड़क सिंह को विधायक के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। इस पर विधायक भड़क गए और डॉक्टरों से नोकझोंक हो गई। विधायक का आरोप है कि एक जूनियर डॉक्टर ने उनके  सिर पर प्लास्टिक की बोतल दे मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक इमरजेंसी के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे। देर रात एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और एसडीएम अब्ज प्रसाद बाजपेयी भी अस्पताल पहुंचे और किसी तरह मामले को निपटाया। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें विधायक धामी डॉक्टर से अभद्रता करने के साथ ही गला पकड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं।

विधायक इमरजेंसी में ही कुर्सी पर बैठै थे और अचानक डॉक्टर की टेबल पर रखे किसी उपकरण से अपने सिर पर वार करने लगे। इमरजेंसी में ही मौजूद प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा विधायक को बचाते दिखाई पड़ रहे हैं। प्राचार्य ने विधायक के हाथ से उपकरण लिया और उनको इमरजेंसी से बाहर लाने का प्रयास किया। 

विधायक के सिर पर नहीं मिली चोट, अल्कोहल की गंध का जिक्र

Congress mla harish dhami attack incident captured in CCTV camera

विधायक के सिर पर नहीं मिली चोट, अल्कोहल की गंध का जिक्र
हल्द्वानी। विधायक धारचूला हरीश धामी सिर पर चोट की बात कहकर मेडिकल कराने की मांग लगातार कर रहे थे। लगभग पौने तीन बजे रात एसडीएम और एसपी सिटी की मौजूदगी में बंद कमरे में विधायक का मेडिकल किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में सिर पर चोट की बात सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि सांस लेने के दौरान अल्कोहल की गंध आ रही थी। 

महिला और उसके पति को पीटा है
विधायक हरीश धामी ने कहा कि वीडियो उनके पास भी है। महिला दीपा धामी और उसके पति खड़क सिंह धामी से मारपीट की गई। विधायक से जब पूछा गया कि उन्होंने खुद अपने सिर पर वार किया और डॉक्टर का कालर पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में ऐसा नहीं है। फिर कहा कि हो सकता है गुस्से में हो गया हो। गुस्से में कोई उपकरण हाथ में आ गया होगा लेकिन उन्होंने न तो किसी डॉक्टर से अभद्रता की, न ही किसी का कॉलर पकड़ने का प्रयास किया। 
 
‘डॉक्टरों की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत’
खड़क सिंह धामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी दीपा धामी की तबियत खराब होने पर डाक्टरों ने लापरवाही बरती और उसके बच्चे की मौत हो गई। उधर, इस मामले की विवेचना बुधवार को आगे नहीं बढ़ सकी। विवेचक नियुक्त किए गए मेडिकल चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता एक अन्य मुकदमे की पैरवी में बुधवार को नैनीताल कोर्ट में गए थे। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि दोनों शिकायतों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed