फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress MLA Bisht supports Cm Pushkar Singh Dhami campaign on land jihad Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: लैंड जिहाद पर सीएम धामी की मुहिम को कांग्रेस विधायक ने दिया समर्थन, फैसले से विपक्ष हुआ असहज

Wed, 12 Apr 2023 09:20 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Apr 2023 09:20 AM IST
सार

राज्य में कांग्रेस के नेता भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में न फंसे, इसके लिए बाकायदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से चिट्ठी जारी की गई है। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों खासकर मजारों को लेकर अभियान छेड़ रखा है। कांग्रेस इससे बेचैन है, लेकिन वह इस मुद्दे से खुद को दूर रखना चाहती है।

विज्ञापन
Congress MLA Bisht supports Cm Pushkar Singh Dhami campaign on land jihad Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम का समर्थन कर अपनी पार्टी को असहज कर दिया है। बिष्ट ने अतिक्रमण कर बनाई गईं मजारों को हटाने की मुहिम का समर्थन किया है। उनके अनुसार, यह फैसला सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी सही है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथ लिया है, उनके अनुसार बड़े नेताओं ने पार्टी का बंटाधार कर दिया। अब कोई कांग्रेस संगठन से नहीं जुड़ना चाहता है। बिष्ट के इस बयान से जहां कांग्रेस असहज नजर आ रही है, वहीं भाजपा को उस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया गया है।
विज्ञापन


राज्य में कांग्रेस के नेता भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में न फंसे, इसके लिए बाकायदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से चिट्ठी जारी की गई है। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों खासकर मजारों को लेकर अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रणनीति का हिस्सा
कांग्रेस इससे बेचैन है, लेकिन वह इस मुद्दे से खुद को दूर रखना चाहती है। सियासी जानकारों का मानना है कि हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए भाजपा इसे लैंड जिहाद का नाम देकर भुनाना चाहती है। कांग्रेस इस पर पलटवार करे, यह भी उनकी रणनीति का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: फेमस कॉमेडियन यश राठी ने श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

कांग्रेस नेता अब तक इस मुद्दे पर कन्नी काटते रहे हैं। खुद अध्यक्ष करन माहरा इस मुद्दे पर मीडिया में बयान देने से बचते रहे हैं। उनका साफ कहना है कि किसी भी अतिक्रमण को धार्मिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed