{"_id":"4ea59adba14d403e489868cbb808b3ec","slug":"congress-mla-become-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला 'काम' तो कांग्रेस विधायक हुए 'गरम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला 'काम' तो कांग्रेस विधायक हुए 'गरम'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Sep 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में विभाग की फाइलों का आवागमन सभा सचिवों के माध्यम से नहीं होने के कारण नाराजगी बढ़ने लगी है। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने कहा कि जब हमसे काम ही नहीं लिया जा रहा है तो फिर ओहदा देने का क्या फायदा हुआ।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि फाइलें विभागीय सभा सचिवों को भेजी जाएं लेकिन ब्यूरोक्रेसी इस मामले में अड़ंगा लगा देती है।
सीएम से मिलेंगे
विधायक ने कहा कि इस मामले में वह मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे। कहा कि जिम्मेदारी के हिसाब से काम नहीं मिल रहा है।
विधायक राजकुमार सभा सचिव हैं और उन्हें मुख्यमंत्री ने आवास व राजीव गांधी शहरी विकास विभाग के मंत्री के साथ अटैच करने के साथ ही अपने साथ भी संबद्ध किया है। उनके पास विभागों की फाइल नहीं आती।
विज्ञापन
हालांकि, मदन बिष्ट समेत कुछ ही सभा सचिव ऐसे हैं जिनके पास विभाग की फाइल आती है। इसी बात पर अन्य सभा सचिवों में भी नाराजगी है।