बड़ी मुश्किल में फंस सकती है कांग्रेस, राष्ट्रपति तक पहुंचा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव गृह तक पहुंच गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार ने इस प्रकरण में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाते हुए अलग से जांच कराए जाने की मांग की है।
भूपेंद्र ने बताया कि कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की है।
इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री पर टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी।
यदि राज्य के मंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है तो प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक के खिलाफ क्यों मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता है।
उन्होंने इस प्रकरण में विधायक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर इस संबंध में जब पूर्व विधायक गणेश गोदियाल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।