फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Manifesto Committee set up Panchayat in the market

कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी ने विकासनगर बाजर में लगाई पंचायत

Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress Manifesto Committee set up Panchayat in the market
विकासनगर बाजार में व्यापारियों व नागरिकों से बात करते कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य - फोटो : VIKAS NAGAR
कांग्रेस का घोषण पत्र बनाने में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत विकासनगर बाजार में पंचायत लगाकर आम लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों व बाजार आए ग्राहकों व स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बाजार के मुख्य पहाड़ी गली चौक पर लगाई गई पंचायत में नगर के व्यापारियों व नागरिकों से बात करते हुए चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्यों ने कहा जनता की समस्याओं के संबंध में सुझाव लेने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया समिति का उद्देश्य जनता की समस्याओं की जानकारी लेकर ऐसा चुनाव घोषणा पत्र तैयार करना है। जिसका सीधा सरोकार जनता की समस्या से हो। उन्होंने कहा हर क्षेत्र में अलग तरह की समस्याएं लोगों के सामने रहती हैं। इसलिए कांग्रेस का प्रयास रहेेगा कि घोषणा पत्र में सभी की बात को रखा जा सके। उधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा समिति के सदस्य राकेश शर्मा व ललिता ने जनता की राय को पार्टी हाईकमान तक पंहुचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, व्यापारी कृष्णलाल जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, रितुंजय गुप्ता, संजय जैन, संजय अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अखिल जैन, देवानंद पासी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed