{"_id":"6a9734273a192615aa021bb3","slug":"congress-leader-targets-government-over-bridge-collapse-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1056157-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुल टूटने पर कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुल टूटने पर कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरा
Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के बाद पुल और संपर्क मार्ग टूटने से उपजे हालात पर कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। आर्येंद्र शर्मा ने सोडा गांव और कांसवाला से मांडूवाला मार्ग पर टूटे पुल का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर अधिकारियों से तत्काल मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सरकार बताए कि सात हजार करोड़ रुपये का करदाताओं का पैसा कहां गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के काम बारिश की पहली मार भी नहीं झेल पा रहे। उन्होंने नंदा की चौकी सहित कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल राहत और संपर्क मार्ग बहाल नहीं हुए तो कांग्रेस सड़क से सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी। जिसके बाद सरकार को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी।
विज्ञापन