फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Leader Arrested For Allegedly for aerial firing in wife House in roorkee

रुड़की: हवाई फायरिंग के आरोप में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पत्नी से गलत काम कराने का भी आरोप

Thu, 19 Mar 2020 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Mar 2020 05:54 PM IST
सार

  • पत्नी से गलत काम कराने का आरोप लगा महिला के घर के बाहर की थी फायरिंग
  • पुलिस ने पिस्टल, कारतूस भी किया जब्त, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

विज्ञापन
Congress Leader Arrested For Allegedly for aerial firing in wife House in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में बुधवार देर रात महिला के घर के बाहर गालीगलौज और हवाई फायरिंग करने के आरोपी कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजने की तैयारी कर रही है। ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी कांग्रेसी नेता कमरुजमा का आरोप है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अपने घर में गलत काम करवाती है।
विज्ञापन


इससे उसके परिवार पर गलत असर पड़ रहा है। बुधवार रात करीब दस बजे वह महिला के घर के बाहर पहुंचा और गालीगलौज शुरू कर दी थी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में अफरा-तफरी मची

यही नहीं, आरोपी ने महिला के घर बाहर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो बार हवाई फायरिंग भी कर दी थी, जिससे मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। साथ ही आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल और दो कारतूस भी जब्त कर लिए थे।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।

वर्ष 2007 में भी की थी हवाई फायरिंग
आरोपी कमरुजमा ने वर्ष 2007 में भी एक घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। उस दौरान भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही केस दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कमरुजमा का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed