{"_id":"5b37a3594f1c1b694d8b938d","slug":"congress-launched-shakti-app-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का मोबाइल एप लांच, महिला कांग्रेस को ताकत देगा ‘शक्ति एप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का मोबाइल एप लांच, महिला कांग्रेस को ताकत देगा ‘शक्ति एप’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
MOBILE APP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए शनिवार को कांग्रेस भवन में शक्ति एप की लांचिंग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और राज्य प्रभारी सुनीता सहरावत ने कहा कि शक्ति एप न सिर्फ महिलाओं को जोड़ेगा, बल्कि पूरी पार्टी संगठन को भी मजबूती देगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सूचना क्रांति का इस्तेमाल करते हुए पार्टी संगठन लोगों के बीच अपनी और पैंठ बनाएगी।
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस एप के माध्यम से हम दूर दराज के गांव से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है। इस इस एप के माध्यम से कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुडे़गा और एक-दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सूचना क्रांति का समय है।
विज्ञापन
इस युग में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गांव का हो या शहर का, सूचना एवं प्रौद्योगिकी का भरपूर उपयोग कर रहा है। यह सब स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि शक्ति एप के माध्यम से सभी कार्यकर्ता अपनी बात शीर्ष नेतृत्व तक सीधे पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा, विधायक हरीश धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत, नजमा खान, बीना जोशी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मीना रावत, बाला शर्मा, बिमला मन्हास, खश्टी बिष्ट प्रमुख रूप से मौजूद थे।
प्रीतम और सरिता आए एक मंच पर
हेम लाल आर्या की ज्वाइनिंग से नाराज चल रहीं सरिता आर्या ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ मंच साझा किया। इस मामले के सामने आने के बाद यह पहला मौका रहा, जब दोनों नेता एक मंच पर आए। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस मौके पर मंच पर बोलने में संयम बरता। इसकी एक वजह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत की मौजूदगी को भी माना जा रहा है।
मंच पर हरीश रावत कैंप का वर्चस्व
कांग्रेस भवन में होने वाले कार्यक्रमों से अक्सर गायब नजर आने वाला हरीश रावत कैंप शनिवार को पूरी तरह से सक्रिय रहा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या को भी हरीश रावत कैंप का माना जाता है। आज महिला कांग्रेस का ही कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरीश रावत कैंप के माने जाने वाले उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, विधायक हरीश धामी समेत कई लोग खास तौर पर कांग्रेस भवन पहुंचे।