{"_id":"69f2e546c96719320301f721","slug":"congress-in-charge-kumari-selja-garhwal-tour-from-6th-uttarakhand-congress-politics-news-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Congress: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा छह से, रणनीति पर करेंगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Congress: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा छह से, रणनीति पर करेंगी चर्चा
Thu, 30 Apr 2026 11:22 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:22 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा अब गढ़वाल दौरे पर आएंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। आठ मई को बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश प्रभारी अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा छह मई से गढ़वाल क्षेत्र का दौरा करेंगी। पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी कार्यक्रम व रणनीति पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि छह मई को प्रदेश प्रभारी ऋषिकेश पहुंचेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। आठ मई को बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश प्रभारी अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर बिना टीम कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे गोदियाल, रणनीति को नहीं मिल पा रही धार
विज्ञापन
नौ मई को गोपेश्वर के बिरही में चमोली जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी। 10 मई को बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस श्रीनगर पहुंचेंगी। 11 मई को चंबा में टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कर वापस नई दिल्ली रवाना होंगी।