फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress gave support to the security personnel

एम्स प्रशासन की तानाशाही नहीं की जाएगी बर्दास्त - राजपाल

Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress gave support to the security personnel
22. एम्स से निष्कासित सुरक्षाकर्मियों को समर्थन पत्र सौंपते कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोल? - फोटो : RISHIKESH
कांग्रेस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के सुरक्षा अधिकारियों और सुपरवाइजर के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे सुरक्षाकर्मियों को समर्थन दिया है। उन्होंने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर सुरक्षाकर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला वीरभद्र रोड पर धरना दे रहे एम्स के सुरक्षाकर्मियों से मिलने पहुंचे। राजपाल खरोला ने कहा कि एम्स के सुरक्षा अधिकारी और सुपरवाइजर सुरक्षाकर्मियों का मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने दो दर्जन सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है। पुराने सुरक्षाकर्मियों को बाहर कर नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। खरोला ने आरोप लगाया कि अधिकारी भर्ती के नाम अवैध वसूली कर रहे हैं। राजपाल खरोला ने कहा कि एम्स की स्थापना गरीबों, असहाय को उच्चस्तरीय इलाज और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए अधिकारी आउटसोर्स एजेंसी से मोटी रकम वसूल रहे हैं। वहीं स्थानीय विधायक आंखें मूंदे बैठे हैं। इस दौरान राजेंद्र गुसाईं, प्रदीप कुमार, भारत सिंह पयाल, पंकज रावत, मेहरबान सिंह राणा और प्यार सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed