फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress fighting aggressively on state issues: Harak Singh

प्रदेश के मुद्दों पर आक्रामक तरीके से लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : हरक सिंह

Wed, 21 Oct 2026 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Congress fighting aggressively on state issues: Harak Singh
प्रदेश के मुद्दों पर आक्रामक तरीके से लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : हरक सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। उत्तराखंड के जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख के साथ लड़ाई लड़ रही है।
डॉ. रावत ने कहा, पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी उत्तराखंड को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रदेश का हर बड़ा मुद्दा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। भाजपा सरकार को जनता के सवालों का जवाब देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, गुंडाराज और सत्ता के कुचक्रों से जनता का मोहभंग हो चुका है। प्रदेश की जनता में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। बदलाव की तस्वीर अब धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। उत्तराखंड में बदलाव की बयार बह रही है। जनता का बढ़ता आक्रोश, कांग्रेस का आक्रामक रुख और शीर्ष नेतृत्व की गंभीरता आने वाले विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed