फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress: father and son Both are contenders from Haridwar for Lok Sabha elections Harish rawat Uttarakhand

Uttarakhand Congress: लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से पिता-पुत्र दोनों दावेदार..बैठक में 35 दावेदारों पर चर्चा

Sun, 18 Feb 2024 08:33 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 08:33 AM IST
सार

शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। पार्टी टिहरी में प्रीतम सिंह, पौड़ी में गणेश गोदियाल, नैनीताल लोकसभा सीट पर करन माहरा को भी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Congress: father and son Both are contenders from Haridwar for Lok Sabha elections Harish rawat Uttarakhand
नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। उधर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पांचों लोकसभा सीटों पर 35 दावेदारों के नामों पर शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा हुई।

विज्ञापन

हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत 2009 में सांसद रह चुके हैं। इसके बाद लगातार दो बार से भाजपा इस सीट पर अजेय रही है। हरिद्वार से टिकट को लेकर ना-ना करते हुए हरीश रावत की इस सीट पर दावेदारी चौंकाने वाली है। बेटे वीरेंद्र रावत ने भी पिता के साथ इस सीट पर दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन

वहीं सूत्रों के मुताबिक, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा कि ऐसा उन्होंने इस लोकसभा का बड़ा दायरा होने के साथ ही यहां लंबे समय से सक्रिय न होने के आधार पर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों और हालात पर चर्चा 
वहीं, पार्टी टिहरी में प्रीतम सिंह, पौड़ी में गणेश गोदियाल, नैनीताल लोकसभा सीट पर करन माहरा को भी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भगत चरण दास की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सदस्य यशोमती ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच 35 दावेदारों पर चर्चा हुईं।



ये भी पढ़ें...Haldwani: हल्द्वानी हिंसा में बड़ी कार्रवाई, तीन नामजद उपद्रवी गिरफ्तार; पैट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन बरामद

बातचीत के दौरान हर लोकसभा सीट के समीकरणों, टक्कर देने वाले उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दों और हालात पर चर्चा की गई। उधर, संगठन स्तर पर सभी सीटों पर दावेदारों के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद जल्द ही स्क्रीनिंग समिति की दूसरी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें से हर लोकसभा के लिए दावेदारों के तीन से पांच नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed