फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress Expelled two Party Leaders for told harish rawat As State president

उत्तराखंड: कांग्रेस के दो नेता छह साल के लिए निष्कासित, हरीश रावत को प्रदेश अध्यक्ष बताने पर हुई कार्रवाई

Tue, 31 Mar 2020 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Mar 2020 08:20 PM IST
सार

  • कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से भी जुड़ रहा है मामला
  • हरीश रावत ने कहा साइबर कानून के तहत शिकायत दर्ज कराऊंगा

विज्ञापन
Uttarakhand: Congress Expelled two Party Leaders for told harish rawat As State president
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की गलत जानकारी देने पर कांग्रेस के दो नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नैनीताल कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और हल्द्वानी में महिला कांग्रेस से संबंधित माला वर्मा को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी से इनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। अनुशासन समिति की जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि इन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर हरीश रावत को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की गलत जानकारी का प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भी इस मामले में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी को कोरोना संक्रमण से निपटने पर फोकस करना चाहिए। इसके उलट एक दूसरे के खिलाफ उकसाने का काम किया जा रहा है। प्रभारी ने इस मामले को लेकर अनुशासन समिति के अध्यक्ष से भी बात की। इसके बाद अनुशासन समिति भी हरकत में आई।

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से भी जुड़ रहा है मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से भी जुड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के समर्थकों के बीच पहले भी तल्खी सामने आई थी। प्रीतम समर्थकों का कहना है कि यह प्रीतम को दबाव में लेने की रणनीति का हिस्सा है। इधर, खुद हरीश रावत ने इस जानकारी को गलत ठहराया। रावत के समर्थकों ने भी कहा न तो हाईकमान ने इस तरह का कोई फैसला लिया और न ही हरीश रावत की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी ही दी गई।

साइबर कानून के तहत शिकायत दर्ज कराऊंगा: हरीश रावत
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की गलत सूचना सोशल मीडिया पर जारी करने को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी गंभीरता से लिया है। देर शाम हरीश रावत ने ट्वीट कर सूचना को शैतानी से भरा झूठ करार दिया। रावत ने कहा कि वे इस मामले में साइबर कानून के तहत शिकायत दर्ज कराएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मैं नहीं, प्रीतम सिंह ही हैं: हरीश रावत

किसी ने हरीश रावत के एक फोटो के साथ लिखा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई। यह जानकारी तेजी से शेयर की जाने लगी तो हरीश रावत को खुद ही मैदान में उतरना पड़ा। हरीश रावत ने ट्वीट किया कि यह उनके साथ शरारत हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वे नहीं प्रीतम सिंह ही हैं और वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ हैं। उन्होंने कांग्रेसियों से आग्रह किया है कि वे उनके अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जारी प्रचार का खंडन करें। यह पूरी तरह से भ्रामक है।

इतना ही नहीं, किसी ने हरीश रावत का फोटो जारी किया और लिखा-गुमशुदा की तलाश। हरीश रावत के मुताबिक यह देखकर पहले वे खूब हंसे। रावत ने कहा कि संकट की घड़ी में थोड़ा बहुत हंसी मजाक भी होना चाहिए। यह समय डरकर नहीं बल्कि अनुशासित रहकर देश और समाज के रूप में कोरोना का मुकाबला करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed