{"_id":"61a5260fd2efa7220c00bfa0","slug":"congress-deprived-tribal-society-from-mainstream-vikas-nagar-news-drn397405980","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर लगाया जनजाति समाज को मुख्यधारा से वंचित रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पर लगाया जनजाति समाज को मुख्यधारा से वंचित रखने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व कार्यसमिति के मुख्य अतिथि अकडू माईड़ा ने कहा कांग्रेस सरकारों में जनजाति समाज को समाज की मुख्य धारा से दूर कर दिया गया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में ही पहली बार जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए कार्य शुरू हो सका है।
उन्होंने कहा केंद्र में मोदी व राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद जनजाति समाज की पहुंच आसान हुई है। छोटे-छोटे उद्यमों के माध्यमों व सरकार की योजनाओं से जनजाति समाज को मुख्य धारा में लाने का व्यापक स्तर पर प्रयास किया गया है। मोदी सरकार ने जिस प्रकार 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस को मनाने का निर्णय लिया वह जनजाति समाज के महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा जनजाति समाज के लोगों को भाजपा के पक्ष में लामबंद होकर विकास के मार्ग पर आगे बढना चाहिए। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय व जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जिसका जीवन गांव, गलियारों और जंगलों में बीता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, आदिवासियों के साथ जीवन बिताया इसलिए उन्होंने आदिवासियों के लिए कई ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में जनजातीय समाज से आठ लोगों को मंत्री बनाया है। इसके अलावा बंधन योजना के तहत जनजाति समाज के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, राजेश राणा, राजवीर सिंह राठौर, कमला चौहान, पुष्कर काला, प्रताप रावत, रमेश चौहान, कालसी ब्लाक के प्रमुख मठोर सिंह, रितेश आदि थे। रहे।