फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Congress candidates selection confidential survey complete

कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को गोपनीय सर्वे पूरा

Fri, 05 Aug 2016 10:41 AM IST
अरविंद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Aug 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
Congress candidates selection confidential survey complete
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

प्रदेश कांग्रेस ने आलाकमान के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर विधानसभावार गोपनीय सर्वे पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मुताबिक गोपनीय सर्वे में जुटी टीमें 10 अक्तूबर तक अपनी सीलबंद रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगी। केंद्रीय आलाकमान की ओर से प्रत्याशियों का अंतिम चयन करते समय इस गोपनीय सर्वे रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गोपनीय सर्वे से जुड़े लोगों की बातों पर यकीन किया जाए तो मौजूदा कई विधायकों की स्थिति खराब पायी गई है, जबकि कई विधायकों का काम बेहद अच्छा बताया जा रहा है। गोपनीय सर्वे में यह पहलू भी सामने आया कि प्रत्याशियों के चयन में युवा, ईमानदार और कर्मठ लोगों को तरजीह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ महीनों में राज्य में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा जैसी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू भी कर दी है। सभी पाटियों के लिए प्रत्याशियों का चयन पहली बड़ी चुनौती है। जिसके लिए पार्टियाें में योग्य प्रत्याशियों की खोजबीन भी शुरू हो गई है। संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर पर गोपनीय सर्वे करा रही है।


इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने भी गोपनीय सर्वे कराया हैं। केंद्रीय आलाकमान के निर्देश पर सभी 70 विधानसभाओं में तीन सदस्यीय समिति भेजकर गोपनीय सर्वे कराया है। सर्वे के दौरान समितियों ने आम मतदाताओं के अलावा दुकानदारों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भी चर्चा कर इस बात की गोपनीय जानकारियां जुटायी है कि आखिरकार विधानसभा चुनाव में किस व्यक्ति को पार्टी की ओर से टिकट देकर जीत हासिल की जा सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक समितियों की गोपनीय रिपोर्ट पर गंभीरता से विचार विमर्श किया जाएगा। दिलचस्प पहलू यह रहा है कि यह सर्वे इतना गोपनीय कराया गया कि किसी भी मौजूदा मंत्री, विधायकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। किसी भी मंत्री, विधायक या फिर चुनाव की तैयारी कर रहे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को यही पता नहीं चल पाया कि उसके विधानसभा क्षेत्र में किसने गोपनीय सर्वे किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed