फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress came out to surround the police headquarters

Dehradun News: पुलिस मुख्यालय घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक

Sat, 14 Feb 2026 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Congress came out to surround the police headquarters
- विरोध में धरने पर बैठे कार्यकर्ता, एसपी सिटी प्रमोद कुमार को साैंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसी शनिवार को पुलिस मुख्यालय घेरने के लिए निकले। प्रदर्शनकारी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे लेकिन सचिवालय से पहले ही पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर गुस्साए कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
कांग्रेसियों ने शुक्रवार की रात पुलिस मुख्यालय कूच करने की रणनीति बनाई थी। इसी क्रम में शनिवार दोपहर राजीव भवन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सभी पुलिस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। अपराध रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। यह प्रदेश अपराधियों के लिए अच्छा बन गया है। पुलिस के मुखिया कारगर तरीके से अपराध को रोकने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पिछले 15 दिनों में पांच हत्याएं और हल्द्वानी में हुए डबल मर्डर की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आमजन में भय और असुरक्षा का वातावरण है। सरकार और पुलिस हालात संभालने में पूरी तरह विफल हो गई है। विधायक प्रीतम प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि सरकार पहले ही फेरबदल कर देती तो शायद ये जानें बच सकती थीं लेकिन जिन लोगों के ऊपर दायित्व था वे सरकार के इशारों पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने की सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि कुछ समय से उत्तराखंड की राजधानी सहित विभिन्न जनपदों में दिनदहाड़े घटित हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है। उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी एवं अन्य महानगरों में हाल के दिनों में घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि हत्याकांड की घटनाओं पर ठोस परिणाम सामने आने चाहिए। इस दौरान विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed