फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress burnt the effigy of the government in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government in protest against inflation
22 कैलासगेट में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार को पुतला फूंकते कांग्रे? - फोटो : RISHIKESH
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है। दोनों इंजन विपरीत दिशा में चल रहे हैं। विकास एक जगह ही रुका पड़ा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। इस मौके पर सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, विजयपाल रावत, सरोज देवरानी, विमला रावत, मधु जोशी, रामकुमार, बलबीर रौतेला, चंदन पंवार, त्रिलोकिनाथ तिवारी, नंदकिशोर जाटव, रोशनी देवी, उमा ओबरोई, जतिन जाटव, विकास जाटव, सतीश शर्मा, इमरान सैफी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर कैलाशगेट क्रांति चौक मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हिमांशु बिज्लवाण, महावीर खरोला, रमेश उनियाल, वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, राजेन्द्र राणा, दिनेश भट्ट, विनोद बिजल्वाण, भास्कर गैरोला, संतोष पैन्यूली, रोहित चौहान, अजय रमोला, अर्जुन डंगवाल, शिवम् भट्ट, सुजीत कुड़ियाल, दीपक खत्री, लक्ष्मण राजभर, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed