{"_id":"5906f1254f1c1b3651441d83","slug":"congress-angry-on-apl-ration-rate-hike-in-uttarakhand-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न कीमत बढ़ाने पर उत्तराखंड विस में विपक्ष का हंगामा, सदन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न कीमत बढ़ाने पर उत्तराखंड विस में विपक्ष का हंगामा, सदन स्थगित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 May 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly
- फोटो : file photo
एपीएल के लिए खाद्यान्न की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। इस पर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले वंदे मातरम के गायन के साथ उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही खाद्यान्य की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष ने हंगामा किया। प्रश्नकाल से पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने एपीएल के लिए खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि का मामला उठाया।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस विधायकों ने पिथौरागढ़ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला उठाते हुए जमकर हंगामा किया। कई सदस्यओं सरकार के खिलाफ नारे लगाए। किसी तरह अध्यक्ष ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा राज्य की वर्तमान सरकार ने गरीबो के हितों की अनदेखी की। संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि देश में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना संचालित है। 61 लाख 94 हजार लोग राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा से लाभ पा रहे हैं। इसके बाद पांच लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना से जोड़ने जाने का फैसला लिया है। इस योजना तहत 39 लाख लोग लाभान्वित होंगे।
एपीएल तबके के लिए खाद्यान्न की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा में जोरदार हंगामा। इस पर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले सदन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जीएसटी विधेयक पेश किया। इससे पहले एंग्लो इंडियन एमएलए जार्ज मेन को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शपथ दिलाई।